Thursday, May 2nd, 2024

MP बोर्ड : 12वीं - 10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

भोपाल 
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।दसवीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा है। वहीं बारहवीं में 72.37 फीसदी रिजल्ट रहा है। मप्र राज्य के मुख्य सचिव एसआर मोहंती, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी, आयुक्त जयश्री कियावत और माशिमं सचिव अजय सिंह गंगवार द्वारा दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए हैं। दसवीं और बारहवीं में टाप करने वाले विद्यार्थियों को माडल स्कूल में बुलाकर रिजल्ट दिया गया है। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के अपना सिक्का जमाने वाली छात्रााओं ने माशिमं की दोनों परीक्षाओं में बाजी मार कर गत वर्ष की तरह इस बार भी अपना परचम लहराया है।  

10वीं परीक्षा में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया। खास बात ये है कि दोनों को 500 में से 499 अंक मिले हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही दोनों के घरों के बाहर रौनक लगी हुई है, बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है, मिठाईयां बांटी जा रही है, वही गगन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 

सीबीएसई के रिजल्ट में अपनी सफलता दर्ज करने वाली छात्राओं ने एमपी बोर्ड की भी परीक्षाओं में अपनी सफलता दर्ज करा दी है। दोनों परीक्षाओं में करीब साढ़े 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं परीक्षा में आठ लाख 64 हजार 753 शामिल हुए थे। इसमें 61.32 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 63.69 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। जबकि 59.15 छात्र फीसदी की पास हुए हैं। वहीं प्राइवेट परीक्षाओं में 18.89 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी तरह बारहवीं में कुल पांच लाख 84 हजार 664 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 72.33 पास हुए हैं। इसमें 76.31 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। जबकि 68.94 फीसदी छात्र पास हो सके हैं। वहीं प्राइवेट परीक्षा का रिजल्ट 30.90 रहा है। 

टापर की संख्या 
दसवीं और बारहरवीं के टापर की सूची जारी कर दी गई है।  दसवीं में गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने 500 में से 499 अंक हासिल प्रथम रहे हैं। वहीं बारहवीं में आर्या जैन (विज्ञान-गणित) और विवेक गुप्ता (कामर्स) ने 500 में से 486 अंक लेकर टापर रहे हैं। दसवीं के रिजल्ट में प्रथम से दसवां स्थान हासिल करने वाले 144 की सूची जारी जारी की गई है। वहीं बारहवीं में साइंस मैथ्स ग्रुप में 40, कामर्स में 18, कृषि में छह, होमसाइंस में तीन, जीव विज्ञान में 29 और कला में 21 विद्यार्थी ने प्रथम से लेकर दसवां स्थान हासिल किया है। 

10th का रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

http://mpresults.nic.in/mpbse/Xhsc-2019/X_class_19.htm

12th का रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

http://mpresults.nic.in/mpbse/xiihssc-2019/HSSC_2019-XII.htm

टाप टेन जिले 

  • दसवीं (68 से 84 फीसदी रिजल्ट वाले टॉप 10 जिले)
  • देवास, नीमच, शाजापुर, डिंडौरी, बैतूल, रतलाम, नरसिंहपुर, दमोह, इंदौर, भोपाल, हरदा 
  • बारहवीं (81 से 85 फीसदी रिजल्टवाले टॉप 10 जिले )
  • नीमच, हरदा, आशोक नगर, मंदसौर, देवास, शाजापुर, डिंडौरी, खंडवा, होशंगाबाद, मंडला 

बोर्ड रिजल्ट
दसवीं 

कुल टाप - 144 
प्रथम - 2 - 499
द्वितीय - 1 - 497 
तीसरे - 6 - 496 
चतुर्थ - 9 - 495
पांचवां - 4 - 494 
छठवां - 14 - 493 
सातवां - 16 - 492 
आठवां - 23 - 491
नौवां - 30 - 490 
दसवां - 31 - 489 
-------------
12वीं में आर्ट संकाय 
कुल टाप - 21  

प्रथम - 1 - 479
द्वितीय - 1 - 474 
तीसरे - 1- 472
चतुर्थ -3- 471
पांचवां -1 - 469
छठवां - 1 - 468
सातवां  - 2 - 466 
आठवां - 4 - 465
नौवां - 2 - 464
दसवां - 2 - 463
---------------
12वीं में वाणिज्य संकाय 
कुल टाप - 18

प्रथम - 1 - 486
द्वितीय - 1 - 485 
तीसरे - 1- 481
चतुर्थ -2 - 480
पांचवां -1 - 479
छठवां - 1 - 478
सातवां  - 1 - 477 
आठवां - 1 - 476
नौवां - 4 - 475
दसवां - 5 - 474
---------------------
12वीं साइंस गणित संकाय 
कुल टाप - 40  

प्रथम - 1 - 486
द्वितीय - 1 - 483 
तीसरे - 1- 482
चतुर्थ -2- 481
पांचवां -4- 479
छठवां - 3 - 478
सातवां  - 5 - 477 
आठवां - 7 - 476
नौवां - 12 - 475
दसवां - 4 - 474
---------------------
12वीं में विज्ञान बायो संकाय 
कुल टाप - 29  
प्रथम - 1 - 481
द्वितीय - 1 - 476
तीसरे - 2 - 474
चतुर्थ -2- 473
पांचवां -2 - 471
छठवां - 2 - 470
सातवां  - 5 - 469 
आठवां - 3 - 468
नौवां - 3 - 467
दसवां - 2 - 466  

Source : MP education

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

7 + 14 =

पाठको की राय